हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में सेवाकुंज क्षेत्र स्थित प्राचीन ठाकुर श्रीराधा दामोदर मन्दिर में श्रीराधा रानी का दिव्य छठी महोत्सव मन्दिर की प्रधान सेवायत आचार्या श्रीमती तरूलता गोस्वामी (मां गुसाईं) के पावन सानिध्य में अत्यन्त विधिविधान एवं पारम्परिक रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।जिसके अंतर्गत मन्दिर के वरिष्ठ सेवायत आचार्य करुण गोस्वामी, आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी महाराज एवं आचार्य पूर्ण चन्द्र गोस्वामी महाराज के द्वारा श्रीराधा रानी के श्रीविग्रह का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पंचामृत से अभिषेक करके दिव्य श्रृंगार धारण कराया गया।साथ ही 56 भोग निवेदित कर विशेष आरती की गई।
इस अवसर पर बृज की गोपिकाओं एवं महिला मंडल के द्वारा संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य बधाई गायन, लोकगीत एवं पद गायन किया गया।जिसमें मन्दिर की प्रधान सेवायत आचार्या श्रीमती तरूलता गोस्वामी (मां गुसाई) के द्वारा उपस्थित भक्तजनों को वस्त्र, फल, बर्तन, मिष्ठान एवं उपहार आदि लुटाए गए।
मन्दिर के वरिष्ठ सेवायत आचार्य करुण कृष्ण गोस्वामी महाराज ने कहा कि ठाकुर श्रीराधा दामोदर मंदिर श्रीधाम वृन्दावन के प्राचीन सप्त देवालयों में से एक प्रमुख मंदिर है।जिसे गौडीय सम्प्रदायाचार्य श्रील जीव गोस्वामी महाराज ने 1542 ई. में स्थापित किया था।तभी से यहां श्रीराधा रानी का छठी महोत्सव अत्यन्त श्रृद्धा एवं धूमधाम के साथ प्रतिवर्ष मनाया जाता है।जिसमें समस्त नगर वासियों के अलावा देश-विदेश के असंख्य भक्त श्रद्धालुगण बड़े ही उत्साह के साथ भाग लेते हैं।साथ ही ठाकुरजी के दर्शन कर मंदिर की चार परिक्रमाएं करते हैं।
महोत्सव में आचार्य तरुण कृष्ण गोस्वामी महाराज, ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित बिहारीलाल वशिष्ठ, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, आचार्य ईश्वरचंद्र रावत आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
