हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एक नामी बीड़ी निर्माता कंपनी के बंडल पर शहर के पुण्य तीर्थ स्थल विश्राम घाट का फोटो छापने के मामले में बखेड़ा हो गया है। एक अधिवक्ता द्वारा बीडी निर्माता कंपनी के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है। धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है। अधिवक्ता गौरव चतुर्वेदी ने जिला प्रशासन से इस प्रकरण में शिकायत की है। वहीं, शहर कोतवाली में कंपनी के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि हिंदुओं के देवी देवता और उनके पुण्य तीर्थ स्थलों की छवि बिगाड़ने के लिए यह काम किया गया है। विश्राम घाट जहां पर प्रभु श्री कृष्ण जी ने कंस का वध करने के बाद विश्राम किया था, उस पवित्र स्थल पर बीड़ी पीते हुए एक व्यक्ति का फोटो छापा गया है।
आरोप है कि बंडल से बीडी खत्म होने के बाद इसे सड़कों पर फेंकेंगे। ऐसे में यह लोगों के पैरों के नीचे आएगी। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली संजय कुमार पांडेय के अनुसार तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
