• Wed. Feb 11th, 2026

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा किया, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह

ByVijay Singhal

Sep 27, 2023
Spread the love
जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी ने बताया कि वित्त वर्ष में 28 000 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय की प्रथम किस्त प्रदान की जा चुकी है
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता की योजना है। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने व्यक्तिगत शौचालय, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, केयर टेकर का समय से मानदेय भुगतान, सामुदायिक शौचालय ,पंचायत सचिवालय से चल रहे जन सुविधा केंद्र के प्रगति की समीक्षा की ।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय पर स्वयं सहायता समूह की तैनाती हो जाए तथा ग्राम प्रधान एवं सचिव निर्धारित समय पर मानदेय का भुगतान अवश्य करें।
पंचायत सहायक ग्राम पंचायत की आईडी पर अधिक से अधिक जन सेवाओं को ग्रामीण वासियों को प्रदान करें।
जो पंचायत सहायक माह सितंबर  तक  सर्वाधिक जन सेवाओं को प्रदान करेगा, उसे जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से जुड़े सभी अधिकारी स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में स्वयं प्रतिभा करें तथा अपने निचले स्टाफ के द्वारा अधिक से अधिक गतिविधियों को आयोजित कराएं ।
मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने कहा कि ग्राम पंचायत में बनाए गए आरआरसी केंद्र और वर्मी कंपोस्ट को स्वयं सहायता समूह को संचालन हेतु अनुबंध कराए जाएं ।
जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी ने बताया कि वित्त वर्ष में 28 000 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय की प्रथम किस्त प्रदान की जा चुकी है तथा शौचायलयों का निर्माण ग्राम प्रधान एवं सचिव द्वारा लाभार्थी से कराया जा रहा है। जहां लाभार्थी निर्माण करने में लापरवाही बरत रहे है वहां उनके विरुद्ध कार्यवाही भी की जा रही है ।
बैठक में डॉ अजय कुमार वर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी,अरुण कुमार उपाध्याय परियोजना निदेशक,  बुद्धि मिश्रा जिला कार्यक्रम अधिकारी ,श्री मुन्नालाल वरिष्ठ कोषाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख फरह,ब्लॉक प्रमुख गोवर्धन, ग्राम पंचायत बलराई प्रधान आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.