• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा में डेंगू ने पसार पैर, 15 दिन में 30 मरीज आए सामने,स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

ByVijay Singhal

Sep 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पैर पसारने लगी है। यहां 15 दिन से लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब तक डेंगू के 30 मरीज मिल चुके हैं। जिनका अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। डेंगू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और टीम लगाकर मरीजों की देखभाल की जा रही है। डेंगू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला अस्पताल में 10 बैड का डेंगू वार्ड बना दिया गया है। यहां डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए अलग से स्टाफ की भी तैनाती की है। जिसमें वार्ड बॉय,डॉक्टर और नर्स हैं। इसके अलावा वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भी वार्ड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। डेंगू के मरीजों के लिए भले ही स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू वार्ड बना दिया हो। लेकिन अधिकांश मरीज निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। हालांकि अधिकांश मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। लेकिन अभी भी 20 से ज्यादा मरीज शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वास्थ विभाग को मिले आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में यहां 2 नए मरीज सामने आए हैं। यहां वृंदावन में जहां एक अपार्टमेंट में रहने वाली महिला को डेंगू हुआ है वहीं गोवर्धन में एक वृद्धा भी इसकी चपेट में आई है। दो मरीजों के मिलने के साथ ही अब अब डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 30 हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय कुमार वर्मा ने बताया कि डेंगू रोगियों की निगरानी रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन रोगियों तक पहुंच रही हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में दवाओं के छिड़काव के लिए नगर निगम और पंचायतों से कहा गया है। नगर निगम और पंचायत के अधिकारी अधिक मात्रा ने एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव कराएं। सीएमओ डॉ अजय कुमार वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार डेंगू रोगियों की देखभाल और उनके उपचार के साथ साथ उनके क्षेत्रों में एंटी लार्वा दावा के छिड़काव में जुटी है। अब तक प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के घरों मे हीट स्प्रे कैरोसिन न मिलने के कारण नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब 400 लीटर कैरोसिन की आपूर्ति IOCL द्वारा कर दी गई है। जिससे प्रभावित क्षेत्रों में हीट स्प्रे किया जायेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.