मथुरा। मां के लिए संतान से बढ़कर कोई तोहफा नहीं हो सकता है, लेकिन कुछ ऐसी महिलाएं भी हैं, जिनकी ममता इतनी निर्दयी हैं कि आप कल्पना नहीं कर सकते। ऐसा ही शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को गोकुल बैराज के पास झाडि़यों से नवजात का शव बरामद किया है। शव दो-तीन दिन पुराना था। पुलिस के मुताबिक किसी महिला ने जन्म लेते ही अपने बच्चे को गोकुल बैराज से नदी में फेंक दिया। ऐसा किसने किया, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार कराया।
पुलिस के मुताबिक किसी व्यक्ति से सूचना मिली कि गोकुल बैराज के पास झाड़ियों में नवजात का शव पड़ा है। इस पर पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा और शव अस्पताल लाया गया, जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। इसके बाद घटनास्थल और आसपास के इलाके में छानबीन भी की गई, लेकिन किसी ने भी महिला या पुरुष को नवजात को फेंकते हुए देखने की बात स्वीकार नहीं की है। पुलिस आसपास के अस्पतालों में भी पुलिस पिछले तीन चार-दिन में जन्मे बच्चों व उनके परिवार वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी के अनुसार नवजात का शव मिला था। पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया है। उसे फेंकने वाले की तलाश की जा रही है।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes