• Wed. Feb 11th, 2026

हवाई हमले से बचाव का किया गया काल्पनिक प्रदर्शन

Spread the love

मथुरा ब्यूरो क्राइम मोहित सिंघल

मॉकड्रिल में सिविल डिफेंस फायर ब्रिगेड स्वास्थ्य विभाग ने लिया हिस्सा

मथुरा। छात्र-छात्राओं के अलावा आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा श्री अनार देवी खंडेलवाल महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में हवाई हमले से बचाव को लेकर एक मॉक ड्रिल आयोजित की।
जिसमें कॉलेज की छात्र-छात्राओं के अलावा आम नागरिकों एवं अग्निशमन विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर एनई लाइन के जरिए कंट्रोल रूम को हवाई हमले का लाल संकेत प्राप्त होने की सूचना दी गई। जिसका मतलब होता है कि 5 मिनट के अंदर हवाई हमला हो सकता है। इसकी सूचना आम नागरिकों को सायरन बजा कर दी गई। इस सायरन को 2 मिनट तक ऊंची आवाज में बजाया गया इस दौरान काल्पनिक रूप से एच ई बम इसेंडरी बम आदि की वर्षा हुई तथा तेज विस्फोट भी सुनाई दिए। हवाई जहाज के बम वर्ष के बाद वापस जाने के बाद एन ई लाइन के जरिए हवाई हमले का हरा संकेत दिया गया। जिसकी सूचना मिलने के बाद आम जनता शरण स्थल से बाहर निकल आई। इस बीच नागरिक सुरक्षा के वार्डन फायरफाइटर एवं फर्स्ट एड की टीम सक्रिय हो गई । जिनके द्वारा अलग-अलग घटना स्थलों पर घायलों को फर्स्ट एड प्रदान की तथा आगजनी के स्थान पर फायर ब्रिगेड के द्वारा आग को बुझाया गया। यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के अलावा आम नागरिकों को जागरूक करने एवं आपातकालीन स्थिति में हिम्मत और साहस से काम लेने के लिए आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में श्री अनार देवी खंडेलवाल महिला पॉलिटेक्निक के प्राचार्य इंजीनियर बीबी सिंह आलोक कुमार शैलेंद्र शर्मा प्रदीप पांडेय विजय का विशेष योगदान रहा। मॉक ड्रिल में फायर ब्रिगेड के मुख्य फायर अधिकारी सज्जन कुमार द्वारा मय फायर टेंडर सहित प्रतिभाग किया गया। वहीं मेडिकल टीम का नेतृत्व डॉ. विवेक फार्मासिस्ट जितेंद्र चालक ओम प्रकाश एवं अजीत वार्ड बॉय द्वारा किया गया। वार्डन सेवा में नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक जसवंत सिंह सहायक उप नियंत्रक जितेंद्र देव सिंह डिवीजनल वार्डन भारत भूषण तिवारी डिप्टी डिवीजनल वार्डन राजेश मित्तल डॉ महेश चंद्र गिरीश वार्ष्णेय रतिरंजन सिंह गणेश पाल नरेंद्र मोहन मेहता का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन नागरिक सुरक्षा के स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन दीपक कुमार बैंकर द्वारा किया गया।

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.