• Wed. Nov 4th, 2026

सप्त ऋषि पूजन में वृंदावन पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री: साधु-संतों की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया

Byvijay.singhal1233

Sep 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में ऋषि पंचमी के अवसर पर  मलूक पीठ आश्रम में सप्त ऋषि पूजन का कार्यक्रम का आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश के 7 प्रसिद्ध संतों का पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बुधवार को बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने साधु-संतों की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में पहुंचे विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश जी पहुंचे। उन्होंने कहा, 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देश भर में होगा। आश्रम, मंदिर गली-मोहल्लों में इसका लाइव प्रसारण होगा। इस दौरान साधु संत मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा, राम लला के दर्शन के लिए 26 जनवरी के बाद भक्त पहुंचे। देश के हर व्यक्ति को 26 जनवरी से 16 फरवरी तक भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने कहा, पूरा मंदिर डेढ़ से दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। फर्स्ट फ्लोर और 165 फीट का शिखर बनना बाकी रह गया है। पूरा मंदिर डेढ़ से दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। ऋषि पंचमी के अवसर पर मलूक पीठ गौशाला, पानीघाट वृंदावन के सत्संग लीला मण्डपम् में दिव्य-भव्य सप्तऋषि पूजन महोत्सव आयोजित हो रहा है। श्रीमद् जगद्गुरु द्वाराचार्य मलूक पीठाधीश्वर स्वामी राजेन्द्र दास महाराज के वृंदावन स्थित संस्थान मलूक पीठ सेवा संस्थान न्यास के सानिध्य में ऋषि पंचमी के अवसर पर भारत के वर्तमान काल खंड के आध्यात्मिकता के चरम शिखर पर विराजमान विशिष्ट सप्त ऋषिकल्प सन्त-महापुरुषों का शास्त्रोक्त विधि-विधान पूर्वक पूजन एवं अर्चन किया गया। सप्तर्षि कल्प सन्त-महापुरुषों में मणिराम दास छावनी अयोध्या के महंत नृत्य गोपाल दास महाराज, हरिद्वार से महा मंडलेश्वर युग पुरुष परमानन्द गिरी महाराज, माताजी गौशाला बरसाना से पद्मश्री रमेश बाबा महाराज, गोरी लाल कुंज, श्रीधाम वृंदावन के महंत किशोर दास देव जू महाराज, राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के कोषाध्यक्ष न्यासी राष्ट्र सन्त वेदमूर्ति स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज, रामकुंज कथा मंडप अयोध्या के डॉ रामानन्द दास महाराज एवं राधावल्लभीय निर्मोही अखाड़ा, श्रीहित रास मंडल, वृंदावन के महंत लाडिली शरण महाराज का पूजन-अर्चन मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज ने किया । सप्त ऋषि पूजन के उपरान्त पानीघाट स्थित सत्सङ्ग लीला मण्डपम में ऋषि पंचमी के मंगल दिवस पर विशिष्ट उत्सव,बधाई गायन आदि का आयोजन किया गया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.