• Wed. Feb 11th, 2026

मिलावटी घी यानी धीमा जहर, मंगलवार को नष्ट कराया 400 लीटर घी

ByVijay Singhal

Sep 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा । ब्रज में “कभी किसी समय दूध दही की नदियां बहती थीं”, यह कोई कहावत नही है बल्कि ब्रज क्षेत्र के पुराने लोगों द्वारा इसके बारे में बताया जाता रहा है, यानी ब्रज में दूध दही प्रचूर मात्रा में मिलता था, मक्खन तो यहां के मंदिरों में प्रसाद के रूप में आज भी मिलता है, हालांकि यह बातें पुरानी हैं, वर्तमान हकीकत इससे जुदा और दुखदाई है, ब्रजवासी अब घी के नाम पर मेवात का धीमे जहर का सेवन कर रहे हैं, मेवात से भारी मात्रा में मिलावटी घी मथुरा व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई हो रहा है, मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा प्रथमदृष्टया मिलावटी घी होने की आशंका में 400 लीटर घी को कराया नष्ट कराया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मिलावटखोरी के विरुद्ध जारी अभियान के तहत विभाग के डॉ0 गौरीशंकर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजराज सिंह द्वारा मंगलवार को मेवात से मथुरा में आपूर्ति किये जा रहे मिलावटी घी की सूचना पर एनएच टू पर एक गाड़ी में रखे 400 लीटर घी का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान घी में रिफाइंड तथा एसेंस की गंभीर मिलावट परिलक्षित हो रही थी, निरीक्षण उपरांत एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया तथा मौके पर 400 लीटर घी को नष्ट कर दिया गया है, इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तय किया है इस कारोबार की जड़ों को खोदकर निकाला जायेगा, जिस कारोबारी का घी नष्ट कराया गया है उससे जानकारी जुटाई है कि उसके द्वारा जनपद में कहां-कहां घी की आपूर्ति की जाती थी, उन खाद्य कारोबारी पर भी सख्त कार्यवाही की जायेगी, सहायक आयुक्त डॉ0 गौरीशंकर ने सभी खाद्य कारोबारियों से अनुरोध किया है कि वह गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं पेयपदार्थ का ही विक्रय करें, यदि मिलावट की जाती है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.