• Wed. Feb 11th, 2026

वृंदावन में ट्रैफिक पुलिस किसानों से करती है अभद्र व्यवहार, भारतीय किसान यूनियन ने डीएम को दिया ज्ञापन

ByVijay Singhal

Sep 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 20 सितंबर 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी  वरिष्ठ किसान नेता गजेंद्र सिंह गावर युवा जिला अध्यक्ष प्रदीप जरेलिया  के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के कार्यकर्ताओं ने  जिलाधिकारी मथुरा शैलेंद्र कुमार सिंह जी से मुलाकात कर मथुरा जनपद में किसने की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया व समस्याओं के समाधान की मांग की।
इस अवसर पर नव नियुक्त जिला अधिकारी महोदय का किसान नेताओं ने साफा बांधकर भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर भेंट कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया इसके बाद किसान नेताओं ने जिलाधिकारी महोदय को बताया वृंदावन के और पास गांवो में किसान अपने खेतों में चरी बाजरा मक्का वरसीन करते हैं।
जिसे बेचने के लिए उन्हें वृंदावन कस्बे में आना पड़ता है लेकिन नो एंट्री के नाम पर वृंदावन में ट्रैफिक पुलिस किसानों से अभद्र व्यवहार करती है जिसके लिए कई बार ज्ञापन सोपा गया था दो बार ट्रैक्टर मार्च हुआ था लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ आज भी किसानों के ऊपर ट्रैफिक पुलिस का अत्याचार जारी है जिस पर रोक लगाई जाए वृंदावन के जहांगीरपुर गांव में भूमि अधिग्रहण के नाम पर किसानों पर लगे फर्जी केस वापस लिए जाएं जिन किसानों की फसल पुलिस बुलडोजर के द्वारा बर्बाद की गई थी उनको शीघ्र मुआवजा दिया जाए  जनपद में आवारा गोवंश से किसानो   की फसले बर्बाद हो रही है बिजली विभाग द्वारा विद्युत बिल के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है इन सभी मांगों का  समाधान किया जाए नहीं तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता मथुरा जनपद में एक बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवान दास निषाद  जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह नेताजी वृंदावन नगर उपाध्यक्ष विनोद निषाद जिला उपाध्यक्ष राकेश चौधरी सुभाष मास्टर साहब जावरा आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.