• Mon. Feb 9th, 2026

देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

ByVijay Singhal

Sep 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की मुस्लिम महिला ने देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। वहीं, ससुरालियों पर इसकी शिकायत करने पर पिटाई सहित दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार वह डीग गेट इलाके की रहने वाली है। फरवरी 2022 में सदर बाजार थाना क्षेत्र में उसका निकाह हुआ था। दान दहेज को लेकर निकाह के बाद से ही पति, सास, ससुर, ननद, देवर ताने देने लगे। 11 लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। पति भी मारपीट करने लगा। देवर ने एक बार बुरी नीयत से दबोच लिया। इसकी शिकायत ससुरालियों से की तो उन्होंने मारपीट कर घर से निकाल दिया। कई बार पंचायत होने पर भी ससुराल वाले बिना कार और 11 लाख रुपये दिए घर में रखने को तैयार नहीं हैं। इस संबंध में थाना सदर बाजार में तहरीर दी है। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.