• Sun. Jun 8th, 2025

कृष्णापुरी स्थित लोग निर्माण विभाग के कार्यालय में तालाबंदी कर लोग निर्माण विभाग के कार्यालय का किया घेराव

ByVijay Singhal

Sep 16, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 16 सितम्बर 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिन में 12:00 बजे से मथुरा महानगर के कृष्णापुरी स्थित  लोग निर्माण विभाग के कार्यालय में 2:30 बजे तक तालाबंदी कर लोग निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता पदाधिकारी टोपी पहनकर हाथों में झंडा लेकर भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद बाबा टिकैैत अमर रहे जो ना माने झंडे से वह मानेगा डंडे से जय जवान जय किसान के नारे लगाते हुए लोग निर्माण विभाग के कार्यालय पहुंचे तालाबंदी करने के बाद गेट पर प्रदर्शन हुआ। इस मौके पर भारी मात्रा में सदर थाने की पुलिस फोर्स मौजूद रही। तालाबंदी को देखते हुए लोग निर्माण विभाग के सभी अधिकारी पुलिस बल के साथ गेट पर आए यहां पर भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के कार्यकर्ताओं ने अधिशासी  अभियंता को दो सूत्री  ज्ञापन सोपा भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी युवा जिला अध्यक्ष प्रदीप जरेलिया  वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवादास निषाद युवा महानगर अध्यक्ष सलीम खान ने संतु रूप से कहा विगत 24 दिन से आगरा उत्तरी बाईपास सराय मगना बलदेव मथुरा पर किसान अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन 24 दिन निकलने के बाद भी किसान के प्रति शासन व प्रशासन की कोई सक्रिय भूमिका नहीं निभाई गई है इस संदर्भ में सर्व विदित है कि भारतीय किसान यूनियन टिकैैैत किसानों के हित व अधिकार के लिए संघर्ष कर रहा है। आज इस मांग पत्र के माध्यम से भारतीय किसान यूनियन टिकैत यह मांग करता है कि किसानों की दो सूत्रीय मागो का जल्द निस्तारण कराया जाए। आगरा उत्तरी बाईपास पर किसानों के उतराव चढ़ाव हेतु सराय मगना बलदेव मथुरा पर कट आवश्यक है किसान हित में आगरा उत्तरी बाईपास पर उतराव चढ़ाव सुनिश्चित करने का कष्ट करें पौराणिक तीर्थ स्थल भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम रेवती मैया के मंदिर की भगवान भोलेनाथ कैलाश मंदिर आगरा को जोड़ने वाला मार्ग 25 वर्षों से खराब पड़ा है इस मार्ग से पैदल चलने वाले भी नहीं गुजर सकते इस वदहाल रोड को किसान हित में शीघ्र निर्माण कराया जाए क्योंकि इस संपर्क मार्ग के निर्माण से देहात को शहर से जोड़ने में सुविधा होगी जिससे क्षेत्रीय किसान सरदारी को अपनी फसल उत्पादन को बाहर तक ले जाने में सुविधा मिलेगी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता 24 दिन से इस मांग के लिए आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन जिला प्रशासन हाथ पर हाथ डरे बैठा है अगर शीघ्र ही रोड का निर्माण नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के कार्यकर्ता लोग निर्माण विभाग में अनिश्चितकालीन तालाबंदी करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजवीर नेताजी विनोद निषाद नगर उपाध्यक्ष वृंदावन जिला उपाध्यक्ष राकेश चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष रायाा  पंडित मौनू गौतम  डॉक्टर विजयपाल चौधरी सूरज निषाद परसोत्तम निषाद सुनील चौधरी जनसेवक फैजान कुरैशी उदय भान जाटव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.