हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन रेल मार्ग पर ब्रॉडगेज लाइन बिछाने के रेलवे के प्रोजेक्ट को जनप्रतिनिधियों ने भी अस्वीकार कर दिया। कलेक्ट्रेट सभागार में डीआरएम और प्रशासन के साथ हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया। सभी ने एक स्वर में जनता के साथ खड़े होने पर सहमति जताई। कहा कि नीचे सड़क, ऊपर बने मथुरा-वृंदावन रेल ट्रैक। तभी यह प्रोजेक्ट स्वीकार होगा। डीआरएम ने आश्वासन दिया कि वह इस प्रस्ताव को रेल मंत्रालय को भेजेंगे। हालांकि इससे पहले एलिवेटेड ट्रैक बनाने की मांग उठी। उस रेलवे ने कहा कि इस पर 1800 करोड़ का अतिरिक्त खर्च आएगा। इसलिए इस प्रस्ताव को खारिज किया जाए। सभागार में गन्ना विकास व चीन मिल मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण ने कहा कि ऊपर ट्रेन चलनी चाहिए, नीचे सड़क बननी चाहिए। इससे सभी को लाभ होगा। कहा कि आवश्यकता पड़ी तो मंत्रालय में भी बात की जाएंगे। महापौर विनोद अग्रवाल ने सहमति जताते हुए कहा कि सड़क बनने से एक अतिरिक्त मार्ग विकसित होगा। जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। एमएलसी ठा. ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि जनता और व्यापारियों द्वारा रखे गए सुझाव ही बेहतर हैं। मांट विधायक राजेश चौधरी और गोवर्धन विधायक ठा. मेघश्याम सिंह ने कहा कि जब सड़क पर मिट्टी डालकर ब्रॉडगेज लाइन बिछाने से शहर में अव्यवस्था फैल सकती है तो फिर रेलवे क्यों इसे बनाने पर तुली है। रेलवे को पिलर के ऊपर ही ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार कर काम कराना चाहिए। डीआरएम तेज प्रताप अग्रवाल ने बताया कि व्यापारी उद्यमी और जनप्रतिनिधियों से जो भी सुझाव मिले हैं। इनका प्रस्ताव तैयार कर रेलवे मंत्रालय भेजा जाएगा। मंत्रालय के निर्देश पर कार्य किया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी पुलकित खरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
