• Sun. Jul 5th, 2026

मथुरा में 40 दिन की बच्ची की मौत, पिता सहित अन्य पर हत्या का आरोप

ByVijay Singhal

Sep 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र की निधिवन काॅलोनी में 40 दिन की मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची की मां ने पति सहित अन्य ससुरालियों हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। प्रीति निवासी निधिवन काॅलोनी, हाईवे ने बताया कि उसे 40 दिन पहले तीसरी बेटी हुई थी। पति पंजाब में काम करने गया था। बच्ची होने पर वह वापस आया तो उसके साथ एक महिला थी, जिसे वह अपनी पत्नी बता रहा था। आरोप कि पति ने पति ने बेटे की चाहत में दूसरी शादी कर ली है। उसने एक माह पहले नवजात सहित तीनों बच्चियों को छीन लिया और उसे घर से निकाल दिया। इस पर वह अपने मायके जनकपुरी, दिल्ली चली गई। शुक्रवार रात को देवर का मैसेज आया कि छोटी बेटी माधुरी, जो कि 40 दिन की है। उसकी तबीयत खराब हो गई है। वह ससुराल आई तो उसे बच्ची मृत अवस्था में मिली। मौके पर पुलिस बुलाई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। आरोप है कि पति व अन्य ससुरालियों ने उसे मारा है। पति ने घर से निकालते समय धमकाया भी था कि वह बच्चियों को मार डालेगा। इस संबंध में कोर्ट में मुकदमे की अर्जी भी दाखिल कर रखी है।

इंस्पेक्टर हाईवे उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। पति-पत्नी के बीच पूर्व में भी काफी लंबा विवाद रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.