• Sun. Jul 5th, 2026

मथुरा के छाता में लुटेरों से मुठभेड़ में गोली लगने से 3 बदमाश घायल

ByVijay Singhal

Sep 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना छाता क्षेत्र में पुलिस की लुटेरों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 3 बदमाश गोली लगने घायल हो गए जबकि 1 बदमाश ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल हुए बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने 4 तमंचा और 20 से ज्यादा कारतूस बरामद किए हैं। छाता पुलिस को देर रात सूचना मिली कि लुटेरों का एक गैंग तरौली रोड, अजनठी मोड़ के पास मौजूद है। यह गैंग किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलने पर छाता,स्वाट और सर्विलांस पुलिस की टीम मौके पर पहुंची,जहां मुठभेड़ हो गई। तरौली रोड पर जब पुलिस पहुंची तो वहां दो बाइक पर 4 बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने जब बदमाशों को रोका तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से हुई 15 से 20 राउंड फायरिंग में 3 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जबकि 1 बदमाश ने अपने साथियों को घायल होता देख सरेंडर कर दिया।
बिलौठी गांव के रहने वाले राहुल,राम,पंकज और राजकुमार देर रात लूट की किए वारदात को अंजाम देने के लिए निकले। लेकिन पुलिस से हुई मुठभेड़ में राहुल,राम और पंकज पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गए। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
एसपी देहात त्रिगुन विशेन ने बताया पकड़े गए यह शातिर बदमाश अभी 50 से ज्यादा चोरी और लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इनके पास से लूट के 50 से ज्यादा मोबाइल फोन ,315 बोर के 4 तमंचे,20 कारतूस और 2 बाइक जिसमें से 1 चोरी की है बरामद की। इन बदमाशों से अभी पूछताछ की जायेगी जिसके बाद पता चलेगा कि शातिरों ने कहां कहां वारदातों को अंजाम दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.