• Sun. Jul 5th, 2026

उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी, वृंदावन में आयोजन

ByVijay Singhal

Sep 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा/ वृंदावन। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव- 2023 के अवसर पर उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद मथुरा का ‘श्रीकृष्ण लीलाओं का चित्रांकन विषयक राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर’ 02 से 04 सितम्बर तक गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी, वृंदावन में लगाया जाएगा।  शिविर का शुभारंभ  02 सितंबर को पूर्वाह्न  11 बजे प्रदेश के गन्ना एवं चीनी मिलें मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी करेंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप जी, वरिष्ठ अधिकारीगण, स्थानीय चित्रकार एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहेंगे। श्रीकृष्ण चित्रांकन शिविर के समन्वयक और राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर के उप निदेशक डाॅ.यशवन्त सिंह राठौर के अनुसार शिविर में देश के लगभग 11 राज्य के चित्रकार ‘श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-2023’ के उपलक्ष्य में भगवान श्रीकृष्ण की अलग-अलग लीलाओं के चित्र अपनी तूलिकाओं से कैनवास पर उकेरेंगे। कार्यक्रम के अंत में 04 सितंबर को लीलाओं की  पेंटिंग्स (चित्र) की प्रदर्शनी लगेगी जिसे आम दर्शक निहार सकेंगे। डाॅ. राठौर ने बताया कि राष्ट्रीय  चित्रांकन शिविर में तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, चंडीगढ, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, वाराणसी, प्रयागराज आदि स्थानों से महिला व पुरूष चित्रकार भाग लेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.