• Wed. Nov 4th, 2026

वृंदावन में मोबाइल फोन स्नेचिंग एवं चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए बन रही चुनौती

Byvijay.singhal1233

Oct 30, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। धर्मनगरी वृंदावन में मोबाइल फोन स्नेचिंग एवं चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही हैं। बाइक सवार मोबाइल फोन स्नेचरों ने परिक्रमा मार्ग में दवा खरीदने जा रहे युवक का मोबाइल फोन छीन लिया। चामुण्डा कालोनी निवासी मोहित शर्मा ने बताया कि घर से दवा लेने जा रहा था अभी वह परिक्रमा मार्ग स्थित रामनगर कालोनी के निकट पहुंचा था कि बाइक सवार बदमाश उसके हाथ से मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीन ले गए। बताया कि बाइक सवार युवकों ने बिना नम्बर की ब्लैक कलर की बाइक से घटना को अंजाम दिया था। वहीं गत रात्रि में मथुरा मार्ग स्थित जयपुर मंदिर के सामने चाय की दुकान पर बाहर से धार्मिक यात्रा पर आए ग्रुप के चार-पांच युवक चाय पी रहे थे। इनमें से एक युवक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। तभी बाइक सवार एक युवक तेजी से आया और मोबाइल फोन छीन कर अटल्ला चुंगी की ओर भाग गया। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा काफी प्रयास किए जाने के बाद भी बाइक सवार का पता नहीं चल सका।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.