हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में बलराम जयंती के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। सुबह मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच भगवान बलराम का पंचामृत से महाभिषेक किया, छप्पन भोग लगाए और शाम को भगवान कृष्ण-बलराम की लीलाओं पर आधारित नाट्य मंचन किया गया। बलराम जयंती के अवसर पर प्रात: भक्तों ने मंदिर को पुष्पों से सजाया। सुबह 10 बजे पुजारी मुकुंद दत्त दास ने विशाल बलराम हाल में भगवान बलराम का दूध, दही, शहद, घृत, शक्कर और केसर जल से महाभिषेक किया। इसके बाद भगवान का नयनाभिराम शृंगार और नवीन पोशाक धारण कराई। छप्पन भोग लगाए। इस दौरान मंदिर में देशी-विदेशी भक्तों ने भी अभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस्कॉन के अध्यक्ष पंचगौड़ा दास ने भगवान बलराम की लीलाओं का वर्णन किया। इस अवसर पर गोलोकानंद महाराज, जनार्दन महाराज, रविलोचनदास महाराज आदि उपस्थित थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
