हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। समाजवादी पार्टी ने पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर सिंह को प्रदेश सचिव बनाया है। इसके अलावा मथुरा के ही राजन रिजवी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। दोनों नेताओं के दायित्व मिलने के बाद पहली बार मथुरा आने पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला और पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश सचिव किशोर सिंह ने कहा कि 2024 में देश में सत्ता परिवर्तन होगा और सपा के बिना कोई सरकार नहीं बना पाएगा। समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव बनने के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू हुए किशोर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल है। थाना,चौकी में पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही। तहसीलों में लोगों के काम नहीं हो रहे। जनता परेशान है। इसीलिए 2024 में सत्ता का परिवर्तन होगा और बिना समाजवादी पार्टी के किसी की सरकार नहीं बनेगी। स्थानीय एक होटल में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में ठाकुर किशोर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव,राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव,प्रदेश अध्यक्ष उत्तम पटेल और सपा नेता शिवपाल यादव ने जो जिम्मेदारी दी है उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया जायेगा। संगठन को गांव गांव पहुंचाने का कार्य किया जायेगा जिससे 2024 में अधिक से अधिक सीट मिल सकें। ठाकुर किशोर सिंह ने मथुरा वृंदावन रेल लाइन प्रोजेक्ट को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। किशोर सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लोगों को उजाड़ने का काम कर रही है। मथुरा वृंदावन रेल लाइन के लिए 50 वर्षों से रह रहे लोगों को उजाड़ा जा रहा है। विस्थापित किए गए लोगों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। किशोर सिंह ने रेलवे को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लोगों को हटाया गया तो सपा पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
