• Sun. Jul 5th, 2026

लॉटरी के नाम पर हजारों लोगों के करोड़ों रुपये ठगने का बाप-बेटे पर आरोप

ByVijay Singhal

Aug 28, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लॉटरी के नाम पर हजारों लोगों से करोड़ों रुपये ठगने का आरोप शहर के होली गेट इलाके के बाप-बेटे पर लगा है। पीड़ितों ने रविवार को इस संबंध में प्रेसवार्ता की। आरोप लगाया कि पुलिस से भी शिकायत की गई है, मगर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जनरल गंज फाटक के पास स्थित खत्री धर्मशाला में शास्त्री नगर निवासी पिंटू अग्रवाल, राधा नगर निवासी नीतिन सोनी और जीतू अग्रवाल निवासी चौक बाजार व इनके अन्य साथियों ने प्रेसवार्ता की। आरोप लगाया कि होली वाली गली के रहने वाले बाप-बेटे ने अप्रैल 2019 में एक हजार रुपये माह की लॉटरी के लिए 45 माह अवधि के लिए श्री कालिंदी नाम से योजना की शुरुआत की थी। इसमें लकी ड्रा सहित ब्याज का लुभावना वायदा किया गया। एक हजार से अधिक लोगों ने इस योजना में अपना पैसा लगा दिया। अब उक्त लोगों का पैसा वापस नहीं किया जा रहा है। लकी ड्रॉ भी नामजदों द्वारा अपने-अपने परिवार के लोगों के ही निकाले गए। इस संबंध में थाना पुलिस से लेकर रेंज कार्यालय, आगरा तक में शिकायत की। मगर, कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले परिवार पर मृत वृद्ध पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराने के कारनामे का भी आरोप लगा है। हीरा अग्रवाल निवासी जनरल गंज का आरोप है कि उनके परिवार के 12 लाख रुपये से अधिक नामजदों पर हैं। 18 मई 2023 को पैसे देने के लिए उन्होंने बुलाया था। भाई अजय और पिता दीनदयाल उनके घर पहुंचे। वहां पहुंचने पर विवाद हो गया। इस विवाद में पिता, भाई व तीन अज्ञातों पर मारपीट, परिवार की महिलाओं से छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करा दिया। बाद में जब उस परिवार के बयान हुए तो बयानों में बाबा शंकर लाल के नाम का उल्लेख किया। जबकि बाबा शंकरलाल की मौत 2018 में हो चुकी है। ऐसे में उनके द्वारा छेड़खानी कैसे संभव है। इससे साफ होता है कि झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस संबंध में पुलिस के सामने सभी साक्ष्य पेश किए गए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.