हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के जमुनापार थाना क्षेत्र की रघुवीर विहार कॉलोनी के एक व्यक्ति पर सोनभद्र की युवती ने शादी कराने के बहाने मथुरा लाकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार आरोपी उसके चाचा का दोस्त है। मूलरूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है। सोनभद्र जिले के थाना चोपना क्षेत्र निवासी अनुसूचित जाति की युवती का आरोप है कि दो माह पहले उसके चाचा का दोस्त पवन निवासी सुहाग नगर दक्षिण थाना, फिरोजाबाद, जोकि वर्तमान में जमुनापार थाना क्षेत्र की रघुवीर विहार कॉलोनी में रहता है। वह दो माह पहले परिवार के पास पहुंचा। वहां उसने परिवार वालों को भरोसा दिलाया कि वह उसकी शादी मथुरा ले जाकर किसी अच्छे लड़के से कराएगा। यहां लाने के बाद रिश्ते के लिए एक दिव्यांग लड़का दिखा दिया। आरोप है कि उससे शादी करने की मना की तो दबाव डाला गया। इसके बाद कई बार दुष्कर्म किया गया। परिवार वालों से भी बात नहीं करने दी। पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में रविवार को किसी तरह जमुनापार थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर जमुनापार सूरज प्रकाश शर्मा के अनुसार आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
