• Sun. Jul 5th, 2026

बांके बिहारी मंदिर का होगा विस्तारीकरण:अर्ध निर्मित हॉल के निर्माण के लिए जारी हुआ टेंडर

ByVijay Singhal

Aug 28, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में स्थित विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में उमड़ रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तरह तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। भीड़ नियंत्रण में सबसे बड़ी दिक्कत मंदिर के अंदर मौजूद स्थान की कमी भी है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा आ सके इसके लिए अब एक बार फिर अर्धनिर्मित हॉल के दोबारा निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।
वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ रही संख्या के मद्देनजर एक बार फिर मंदिर विस्तारी करण की प्रकिया शुरू कर दी है। अर्द्ध निर्मित हॉल के निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए तीन अलग अलग कार्यदायी संस्थाओं से टेंडर मांगे गए हैं। करीब पांच करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले हाल के निर्माण से मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाई जा सकती है। यहां बताते चलें कि प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वर्तमान में मंदिर के मुख्य परिसर में भीड़ नियंत्रण करना एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। जिसके मद्देनजर पांच वर्ष पहले 2019 में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई। जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी सदर, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता और गृह विभाग के ओएसडी की निगरानी में मंदिर के गेट नंबर तीन से जुड़े चार सौ वर्ग गज भू भाग में दो मंजिला भवन का निर्माण करीब सवा सात करोड़ की लागत से निर्मित होना स्वीकृत किया गया था। इस भूखंड पर होने वाले निर्माण के प्रथम तल में एक बड़ा हाल और द्वितीय तल में मंदिर का कार्यालय और प्रतीक्षालय का निर्माण प्रस्तावित था। उपरोक्त भवन के निर्माण का जिम्मा नियमानुसार राजकीय निर्माण निगम को सौंपा गया था। लेकिन निर्माण में तकनीकी खामियों के चलते कुछ ही समय में भवन निर्माण का कार्य रोक दिया गया और कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया। अब एक फिर भीड़ नियंत्रण की दृष्टि से मंदिर विस्तारी करण की योजना को अमलीजामा पहनाने की प्रकिया शुरू की गई है। जिसमें लोक निर्माण विभाग भवन खंड आगरा, जल निगम की कार्यदायी एजेंसी सीएनडीएस और ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा मंदिर का सर्वे कर अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किए हैं। जिसमें करीब पांच करोड़ से अधिक की लागत से निर्माण कार्य कराया जायेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.