• Sun. Jul 5th, 2026

गोवर्धन में लीज पर बगीचा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

ByVijay Singhal

Aug 27, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन स्थित एक मंदिर ट्रस्ट के बगीचे को लीज पर लेकर खेती करने वाले किसान ने चार युवकों और ट्रस्ट की देखभाल कर रहे एक शख्स पर पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। वृंदावन क्षेत्र निवासी पीड़ित ने बताया कि वह लीज पर जमीन लेकर खेती करता है। इस दौरान उसकी मुलाकात गोविंदाचार्य नाम के शख्स से हुई, जो कि एक ट्रस्ट की देखरेख करता है। ट्रस्ट से जुड़ा एक बगीचा है। उसे इस बगीचे को डेढ़ लाख रुपये में वर्ष 2023-2024 के लिए लीज पर देने को कहा गया। पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण उसने मना कर दिया। इस पर उसे किस्त पर रुपये देने और रहने के लिए दो कमरों का प्रलोभन दिया गया। इस पर पीड़ित अपनी पत्नी के साथ बगीचे में रहते हुए खेती करने लगा। उसने पहले तीन हजार रुपये ट्रस्ट को दिए, जिसकी फर्जी रसीद उसको दिखा दी गई। दूसरी बार जुलाई में जब तीन हजार रुपये और दिए तो उसकी रसीद नहीं दी गई। आरोप है कि मुडि़या पूर्णिमा मेल के समय पीड़ित बाजार से सामान लेने को गया। आरोप है कि इसी दौरान गोविंदाचार्य अपने साथी कपिल और अमन निवासी दसविसा कस्बा गोवर्धन, विशाल निवासी ग्राम पालई ब्राह्मणान और मुखराई निवासी वीरनारायण को लेकर कमरे पर पहुंचा। आरोप है कि सभी ने उसकी पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद मौके पर पीड़ित पहुंच गया तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। शिकायत के बाद भी थाने में केस दर्ज नहीं हुआ। ऐसे में उसने न्यायालय की शरण ली। पीड़ित का आरोप है कि वह घटना के बाद जब वृंदावन लौट कर आ गया तो गोविंदाचार्य उसके घर आया और ताला तोड़कर सामान भी चोरी कर ले गया। थाना प्रभारी ओमहरि वाजपेयी ने बताया की न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.