हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जेत के अंतर्गत चौमुहां में स्कूल से घर लौट रहे 6 साल के बच्चे का 2 बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बच्चा अपनी बहन के साथ था। बहन दौड़ती हुई घर पहुंची। उसने मामले की जानकारी घरवालों को दी। इसी बीच मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। तत्काल परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी। साथ ही CCTV खंगालना शुरू किया। खुद को फंसता देख बदमाश बच्चे को घटनास्थल से 20 किमी दूर जंगल में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। मामला थाना जैंत क्षेत्र का है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें बाइक सवार के बच्चे को बीच में बैठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। चौमुंहा के रहने वाले बच्चू सिंह पेशे से किसान हैं। उनकी 8 साल की बेटी और 6 साल का बेटा भानु है। दोनों बच्चे सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ते हैं। शनिवार को दोनों बच्चे स्कूल गए थे। स्कूल से छुट्टी होने पर दोनों भाई-बहन वापस घर लौट रहे थे। घर से 100 मीटर पहले नकाबपोश दो बाइक सवार बदमाश भानु को जबरन बाइक पर बैठाकर भाग गए। बच्ची दौड़कर घर पहुंची। उसने बताया कि बाइक से दो लोग आए। वो मुंह पर कपड़ा बांधे थे। दोनों भाई को बाइक पर बीच में बैठाकर ले गए। मैंने रोकने की कोशिश की, लेकिन वो भाग गए। किसान बच्चू ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। एसएसपी शैलेश पांडे ने बच्चे की बरामदगी के लिए 4 टीमें बनाई। पुलिस ने कॉम्बिंग शुरू की। सीसीटीवी के जरिए बदमाशों को ट्रेस करना शुरू किया। खुद का घिरता देख बदमाश बच्चे को थाना शेरगढ़ के पैगांव के जंगलों में छोड़कर भाग गए। पुलिस कॉम्बिंग करते हुए जंगल में पहुंची और बच्चे को बरामद कर थाना जैंत लाई। बच्चे का मेडिकल कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पिता बच्चू सिंह का कहना है, ”उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उसके पास डेढ़ बीघा जमीन है। जिस पर खेती करके वह परिवार का भरण-पोषण करता है। कुछ समय से दिल्ली की एक पार्टी उससे वो जमीन मांग रही है। मैंने देने से मना कर दिया था। शायद इसी को लेकर बच्चे को अपहरण किया होगा। ‘एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया, वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है जल्द सफलता मिलेगी। SP सिटी एमपी सिंह ने बताया करीब 6 साल का बच्चा स्कूल से अपनी बहन के साथ पढ़कर घर लौट रहा था तभी बाइक सवार दो बदमाश उसे अपहरण कर ले गए। सही समय पर सूचना मिलने से और खुद को घिरता देख आरोपी बच्चों को छोड़कर फरार हो गए। घटना का कारण अभी तक साफ नहीं हो सका है। वहीं, अपहरणर्ताओं को लेकर अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
