• Sun. Jul 5th, 2026

जन्मभूमि पर धूम के डायरेक्टर बनाएंगे वेब सीरीज, फिल्म बताएगी मंदिर तोड़ने और ईदगाह बनाने की कहानी

ByVijay Singhal

Aug 27, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही मस्जिद ईदगाह का विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। अब इस विवाद पर वेब सीरीज भी बनेगी। इस वेब सीरीज को फिल्म धूम के निर्देशक संजय गढ़वी बना रहे हैंं। 1670 में केशवदेव मंदिर को तोड़ने से लेकर उस पर ईदगाह बनाने का पूरा घटनाक्रम इस वेब सीरीज में होगा। इसमें कृष्ण की कुछ लीलाएं भी दिखाई जाएंगी। जल्द ही वेब सीरीज के लिए फिल्मांकन भी शुरू होगा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला अब काफी आगे बढ़ गया है। श्री कर्षजन्मभूमि का परिसर से शाही मस्जिद ईदगाह हटाने की सुनवाई अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रही है। इसके विरुद्ध शाही मस्जिद ईदगाह पक्ष सुप्रीम कोर्ट चला गया है। इस विवाद के बीच ही संजय गढ़वी ने वेब सीरीज बनाने की सोची है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में न्यायालय में वादी अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह इस फिल्म के निर्माता होंगे। संजय गढ़वी बताते हैं कि वेब सीरीज का फिल्मांकन शाही मस्जिद ईदगाह और श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास किया जाएगा। इसमें पोतरा कुंड, महाविद्या कालोनी, मल्लपुरा क्षेत्र में भी फिल्मांकन होगा। वह कहते हैं कि अब समय लोगों को मंदिर तोड़ने और उस पर ईदगाह बनाने के घटनाक्रम से अवगत कराने का है। ओटीटी पर रिलीज होने वाली इस वेब सीरीज का प्रदर्शन जगह-जगह किया जाएगा। धूम फिल्म के निर्देशक संजय गढ़वी अपने साथियों के साथ फिल्मांकन के लिए स्थान चयन करने आ रहे हैं। इसके बाद प्रशासन से फिल्मांकन के लिए अनुमति मांगी जाएगी। अनुमति मिलने के साथ ही शूटिंग शुरू होगी और 15 दिन में इसकी शूटिंग पूरी हो जाएगी। उनका कहना है कि जिस दिन शूटिंग शुरू होगी, उसी दिन फिल्म के कलाकारों के नाम की घोषणा की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.