हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के रोडवेज स्टैंड गोवर्धन पर महिला श्रद्धालु बेहोशी की हालत में मिली। महिला के जहरखुरानी का शिकार होने की आशंका जताई जा रही है। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और महिला श्रद्धालु को अस्पताल भिजवाया। यहां से गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रेखा 50 वर्षीय पत्नी हरीशंकर थाना मुरसान जिला हाथरस बेहोशी की हालत में सीओ कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर रोडवेज बस स्टैंड पर मिली। स्थानीय लोगो ने 112 पर फोन करके पीआरवी के माध्यम से शिकार हुई महिला श्रद्धालु को अस्पताल भेजा। महिला ने अर्धचेतन हालत में बताया कि उसके कानों में सोने के कुंडल नहीं हैं। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल पर महिला के परिजनों को सूचना कर दी गई। गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सचिन शर्मा ने बताया कि पुलिस के जरिए एक महिला श्रद्धालु को बेहोशी की हालत में लाया गया था जो कि हाथरस जनपद की निवासी है। जहरखुरानी की शिकार लग रही है। उसको प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
