हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ चार्ज लेने के बाद पहली बार मथुरा दौरे पर पहुंचीं। एडीजी ने वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के दर्शन किए और क्षेत्र का निरीक्षण किया वहीं गोवर्धन और श्री कृष्ण जन्मभूमि पहुंच कर अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एडीजी ने बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के लिए 10 दिन का स्थानीय लोगों को भरोसा दिया। चार्ज लेने के बाद पहली बार मथुरा पहुंची एडीजी आगरा जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने दौरे की शुरुआत सबसे पहले भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन से की। एडीजी ने भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन करने के बाद वहां का और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश करने और निकास मार्ग की जानकारी ली। बांके बिहारी मंदिर से एडीजी पर्यटक सुविधा केंद्र पहुंची। जहां उन्होंने स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक की। मीटिंग में एडीजी ने वृंदावन में बेहतर यातायात और भीड़ नियंत्रण के संबंध में सुझाव मांगे। एडीजी ने कहा कि यहां के निवासी और यहां आने वाले श्रद्धालु अच्छा महसूस कर सकें इसके लिए क्या किया जाए।
बैठक में पहुंचे स्थानीय लोगों ने वृंदावन के जाम का प्रमुख कारण ई रिक्शा को बताया। अशोक शर्मा ने कहा कि वृंदावन में निर्धारित संख्या से कई गुना ई रिक्शा ज्यादा हैं। ई रिक्शा चालक बेतरकीब चलाते हैं और कहीं भी रुक कर जाम का कारण बन जाते हैं। गिर्राज कटारा ने कहा कि वृंदावन में इन दिनों अधिकांश ई रिक्शा चालक बाहरी हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक बंसल ने कहा कि ई रिक्शा को व्यवस्थित किया जाए जिससे यातायात की समस्या 50 प्रतिशत तक सुलझ जाएगी। मीटिंग में यातायात प्रबंधन के नाम पर शहर की प्रमुख सड़कें छटीकरा से वृंदावन मार्ग और मथुरा वृंदावन रोड को बैरियर लगाकर ब्लॉक करने पर भी आपत्ति जताई। स्थानीय लोगों ने कहा यातायात पुलिस द्वारा शहर में आने के लिए एक रोड तो छोड़ा जाए। जिससे स्थानीय नागरिक आ जा सकें। मथुरा वृंदावन रोड पर सौ सैय्या पर बैरियर लगा हुआ है। जबकि यहां से वृंदावन की तरफ इस रोड पर कई प्रमुख अस्पताल,बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन,नगर निगम,पोस्ट ऑफिस,कोतवाली के अलावा अन्य सरकारी ऑफिस भी हैं। लोगों के सुझाव सुनने के बाद एडीजी अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने 10 दिनों में कुछ समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। वृंदावन में मीटिंग करने के बाद अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपमा कुलश्रेष्ठ गोवर्धन के लिए रवाना हो गई। गोवर्धन में एडीजी ने दर्शन किए और वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। गोवर्धन से एडीजी श्री कृष्ण जन्मभूमि पहुंचीं। यहां उन्होंने कंट्रोल रूम में अधिकारियों के साथ मीटिंग की और श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर किए जाने वाले इंतजामों को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों के साथ चर्चा की। मथुरा दौरे पर आईं एडीजी अनुपमा कुलश्रेष्ठ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सबसे बड़ी समस्या यातायात को लेकर आई है। मथुरा में पुलिस और जन सहयोग से बेहतर यातायात व्यवस्था बनाई जाएगी। जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ साथ आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जो सुझाव आए हैं उनमें से कुछ ऐसे हैं जिस पर तात्कालिक काम किया जा सकता है। एडीजी ने कहा कि दस दिन के अंदर जिन सुझावों पर तात्कालिक काम किया जा सकता है उसका असर देखने को मिलेगा।
एडीजी के दौरे के दौरान उनके साथ IG दीपक कुमार,एसएसपी शैलेश पांडे,एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह,एसपी यातायात देवेश शर्मा, एसपी सुरक्षा आनंद कुमार, सीओ सदर प्रवीण मलिक, सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी, सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा, वृंदावन कोतवाली प्रभारी विजय सिंह, एलआईयू प्रभारी प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
