• Tue. Nov 3rd, 2026

मथुरा की महिला का अलीगढ़ में मर्डर, थाने में भी हुआ हंगामा, पोस्‍टमार्टम के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

Byvijay.singhal1233

Oct 29, 2022
Spread the love
मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के हडगांव निवासी 35 वर्षीय निर्मला की शादी जून 2014 में यहां सासनीगेट क्षेत्र के सराय पीतांबर निवासी युवक से हुई थी। निर्मला के भाई रवि ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में 10 लाख की मांग को लेकर मारपीट करते थे। सोमवार को एक पड़ोसी से जानकारी मिली कि बहन को अस्पताल ले जाया जा रहा है। जेएन मेडिकल कालेज जे एन मेडिकल कॉलेज में पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने ससुरालियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि निर्मला सीढ़ियों से गिर गई थी। इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण गला घोंटना आया है। महिला के चेहरे पर चोट के भी निशान हैं। इस आधार पर पति अजीत समेत सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। सासनीगेट थाना क्षेत्र के सराय पीतांबर में महिला की मौत गला घोंटने के चलते हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के चेहरे, सिर पर चोट के भी निशान आए हैं। इस आधार पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अहम बात यह है कि मथुरा से आए स्‍वजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना सासनी गेट में मंगलवार को तहरीर दी थी। मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसको लेकर स्‍वजन रात तक थाने में डटे रहे। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। सपा नेता प्रेमपाल यादव ने कहा है कि पुलिस कार्रवाई न्‍यायपूर्ण होनी चाहिए। पुलिस ने पोस्‍टमार्टम के बाद रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि महिला के स्‍वजन पहले ही ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस व महिला के स्‍वजनों के बीच नोकझों भी हुई थी। मगर स्‍वजन मथुरा के थे, इसलिए ज्‍यादा गंभीरता से नहीं लिया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.