• Sun. Jul 5th, 2026

भारतीय जनता पार्टी द्वारा ब्रज क्षेत्र के 12 जिले के जिला पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग वृंदावन के वात्सल्य ग्राम में शुरू

ByVijay Singhal

Aug 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ब्रज क्षेत्र के 12 जिले के जिला पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग वृंदावन के वात्सल्य ग्राम में शुरू हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद रमा पति राम त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि ने जिला पंचायत सदस्यों को भाजपा पार्टी के बारे में बताया और संघटन का महत्व समझाया। भारतीय जनता पार्टी ब्रज प्रांत का जिला पंचायत सदस्य प्रशिक्षण वर्ग बुधवार को वृंदावन के वात्सल्य ग्राम के सभागार में शुरू हो गया है। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में 12 जिलों से आए जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों को आम चुनाव से पहले केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने के टिप्स दिए जा रहे हैं।
प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को करना था। लेकिन भारी बारिश के चलते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम निरस्त हो गया। जिसके बाद कार्यक्रम का उद्घाटन रमा पति राम त्रिपाठी ने किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी,भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छवि चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन किया। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की रणनीति पर काम कर रही है। संगठन द्वारा बूथ लेवल से लेकर सांसद तक संवाद कर उन्हे जनता से जुड़ने के टिप्स दिए जा रहे हैं।इसी क्रम में प्रदेश संगठन द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग क्षेत्रवार आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण वर्ग में आगरा,अलीगढ़ और बरेली मंडल के 12 जिले के भाजपा समर्थित जीते जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए। प्रशिक्षण वर्ग में 7 सत्र होंगे। समापन सत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संघटन धर्मपाल सिंह शामिल होंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.