• Sun. Jul 5th, 2026

मथुरा में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री भंडाफोड़, गोवर्धन पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Aug 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोवर्धन पुलिस ने दौलतपुर गांव में अवैध रूप से संचालित की जा रही हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए अवैध शस्त्र हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया। गोवर्धन पुलिस को सूचना मिली कि दौलतपुर गांव में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अवैध फैक्ट्री से हथियार बनाने के औजार सहित 2 तमंचा और 2 पौनिया भी बरामद हुई। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो गांव के ही रहने वाले साहुन पुत्र नायत उर्फ इनायत के घर पर ही अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी मिली। टीम ने जब साहुन के घर के अंदर फैक्ट्री संचालित होती मिली। पुलिस ने अवैध रूप से फैक्ट्री संचालित करने के मामले में साहुन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से .315 बोर के 2 पौनिया, 2 तमंचा के अलावा इनवर्टर बेल्डिंग मशीन,गैस सिलेंडर,लकड़ी की पट्टे पर बना शिकंजा,हाथ से चलाने वाली ड्रिल मशीन,10 नाल बनाने की पाइप,दो ग्राइंडर मशीन,4 व्हील कटर,7 फिनिशिंग ब्रुश,2 रेगमाल के पत्ते,प्लास,चार लोहे की चादर,29 बैल्डिंग रॉड,8 रेती,2 सुम्मा लकड़ी की कटिंग के लिए,8 लोहा काटने के ब्लेड,2 नाल साफ करने की रेती के अलावा अन्य सामान बरामद किया। साहुन 3 साल से अवैध हथियार बनाने का काम कर रहा था। साहुन अवैध हथियार बनाकर मथुरा के अलावा सीमावर्ती राज्य हरियाणा और राजस्थान के जिलों में बेचा करता था। एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि साहुन पूर्व में भी जेल जा चुका है यह अकेला ही हथियार बनाने और बेचने का काम करता है। इसने कहां कहां हथियार बेचे इसकी जानकारी की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.