• Sun. Jul 5th, 2026

चंद्रयान 3 की हुई सफल लैंडिंग,मथुरा में एसएसपी ने किया रुद्राभिषेक,

ByVijay Singhal

Aug 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग से कान्हा की नगरी का हर व्यक्ति गौरवान्वित है। चंद्रयान 3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने पर अधिकारियों से लेकर स्कूली छात्राओं में जोश देखने को मिला। एसएसपी ने जहां रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की वहीं डीएम ने सफल लैंडिंग का पूरा कार्यक्रम लाइव देखा। चंद्रयान 3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में सफलता पूर्वक उतरने की प्रक्रिया के मध्य श्री कृष्ण जन्मभूमि स्थित भागवत भवन में विराजमान श्रीकेश्वेश्वर महादेव के पारद शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय सपरिवार उपस्थित रहे। रुद्राभिषेक के मध्य समय प्रदोष काल में चंद्रयान की सफल लैंडिंग की सूचना मिलते ही संपूर्ण जन्मस्थान शंख व झांझ मंजीरों की मंगल ध्वनि से गूंज उठा। भक्तजन कृष्ण कन्हैया लाल के जयकारे लगाने लगे । इस अवसर पर भक्तों को विशेष हलुआ प्रसाद का वितरण किया गया।
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग से कान्हा की नगरी का हर व्यक्ति गौरवान्वित है। चंद्रयान 3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने पर अधिकारियों से लेकर स्कूली छात्राओं में जोश देखने को मिला। एसएसपी ने जहां रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की वहीं डीएम ने सफल लैंडिंग का पूरा कार्यकम देखा। चंद्रयान 3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में सफलता पूर्वक उतरने की प्रक्रिया के मध्य श्री कृष्ण जन्मभूमि स्थित भागवत भवन में विराजमान श्रीकेश्वेश्वर महादेव के पारद शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय सपरिवार उपस्थित रहे। रुद्राभिषेक के मध्य समय प्रदोष काल में चंद्रयान की सफल लैंडिंग की सूचना मिलते ही संपूर्ण जन्मस्थान शंख व झांझ मंजीरों की मंगल ध्वनि से गूंज उठा। भक्तजन कृष्ण कन्हैया लाल के जयकारे लगाने लगे । इस अवसर पर भक्तों को विशेष हलुआ प्रसाद का वितरण किया गया।श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा, प्रबंध समिति के सदस्य हिंदूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, विजय बहादुर सिंह, अनुराग पाठक, राजीव श्रीवास्तव आदि ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा व अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के सफल परिश्रम के लिए बधाई दी है। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग का डीएम पुलकित खरे ने लाइव प्रसारण देखा। जिस समय चंद्रयान 3 की लैंडिंग का प्रसारण किया जा रहा था उस समय डीएम मांट तहसील का निरीक्षण कर रहे थे। इसी समय डीएम ने एसडीएम कार्यालय में लाइव प्रसारण देखा और वैज्ञानिकों को इस सफलता की शुभकामना दी। चंद्रयान 3 की लैंडिंग का प्रसारण स्कूलों में भी किया गया। मथुरा वृंदावन रोड स्थित समविद गुरुकुल स्कूल में भी इसका प्रसारण किया गया। चंद्रयान 3 की जैसे ही लैंडिंग हुई पूरा परिसर भारत माता की जयकारों से गुंजायमान हो उठा। छात्राओं ने इस सफलता के लिए एक दूसरे को गले मिलकर शुभकामना दी और वैज्ञानिकों को बधाई दी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.