हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में सवारियों से भरी मथुरा डिपो की बस भरतपुर जाते समय अचानक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गई। इससे मकान गिर गया और बस क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में एक बालक घायल हो गया, जिसे पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव रसूलपुर में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे मथुरा से सवारियां लेकर भरतपुर जा रही रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित होकर पुष्पेंद्र सिंह वाल्मीकि के मकान में घुस गई। इससे मकान पूरी तरह गिर गया। रोडवेज बस का शीशा सहित आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान में मकान में खेल रहा 6 वर्षीय बालक नीशू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार बालक के सिर में चोट है l पुलिस ने बस के और चालक व परिचालक को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि यूपी रोडवेज बस अनियंत्रित होकर मकान में घुस गई। घटना में एक बालक घायल हुआ है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
