हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के गांव फालैन में पुरानी रंजिश को लेकर छत पर सो रहे ग्रामीण के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे गांव गोलियों की आवाज से दहल गया। घटना की रिपोर्ट आठ नामजदों के खिलाफ दर्ज कराई है। गांव फालैन में मूलचंद सोमवार शाम घर की छत पर सो रहे थे, तभी गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग कर दी। अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। आरोप है कि लगभग 15-20 राउंड गोलियां चलाईं। उसने दीवार के पीछे छिपकर जैसे-तैसे जान बचाई। मूलचंद ने बताया कि नजदीक से गोलियां चलाकर जान से मारने का प्रयास किया, लेकिन वह बच गया। पूरी घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे मैं कैद हो गई है। जिसमें आरोपी बाइक से आते एवं जाते दिखाई दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोपाल बाग पर एक जन्मदिन की पार्टी में दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था, जिसमें गोपाल बाग से फायरिंग होते-होते गांव तक पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देख झगड़ा कर रहे लोग भाग गए। पुलिस फायरिंग के बाद खाली खोखे को एकत्रित कर लाई।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
