• Sun. Jul 5th, 2026

थुरा में तेज बारिश से मौसम हुआ सुहावना,कई इलाकों में भरा पानी

ByVijay Singhal

Aug 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में मंगलवार देर शाम से हो रही रिमझिम बारिश बुधवार की सुबह तेज होने लगी। बारिश होने के कारण कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते मथुरा वृंदावन के कई इलाकों में पानी भर गया। शहर के दलपत खिड़की इलाके में एक मकान धराशाई हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बुधवार सुबह से हो रही तेज बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी। पिछले एक हफ्ते से पड़ रही उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा था। गर्मी का आलम यह था कि दिन के 11 बजते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जाता था। बारिश के कारण शहरी इलाके के दलपत खिड़की क्षेत्र में एक मकान धरासाई हो गया। बताया गया कि मकान स्वामी प्रदीप कुमार यादव चाय वाले परिवार के साथ दूसरे मकान में रह रहे हैं। बुधवार की सुबह उनका दलपत खिड़की वाला मकान भर भराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि इस मकान में किसी के न होने से बड़ा हादसा नहीं हुआ। तेज बारिश के चलते शहर की अधिकांश सड़कों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली। वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर रोड,दाऊजी तिराहा,रंगनाथ मंदिर,सीएफसी तिराहा आदि क्षेत्रों में जलभराव हो गया। जिसके कारण लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत दाऊजी तिराहा पर लोगों को उठानी पड़ रही थी। यहां कमर तक पानी भर गया। सुबह सुबह मंदिर दर्शनों के लिए निकले लोगों को जलभराव के बीच से निकलना पड़ रहा था। यहां स्थिति यह हो गई कि बारिश का पानी दुकानों में घुस गया। जिसकी वजह से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को सुबह हुई झमाझम बारिश के बीच बांके बिहारी जी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु भीगते हुए मंदिर की तरफ जा रहे थे। श्रद्धालु भीगते हुए राधे राधे कहते हुए मंदिर की तरफ बढ़ रहे और बारिश का आनंद ले रहे थे। बारिश से बचने के लिए किसी ने छाता लिया हुआ था तो किसी ने अपने पूरे परिवार को पॉलिथीन से ढक रखा था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.