• Sun. Jul 5th, 2026

व्रन्दावन में अधिकारियों ने जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए मंदिर के पुजारियों से बैठक

ByVijay Singhal

Aug 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में स्थित विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में उमड़ रही भीड़ को नियंत्रित करने और बेहतर सुविधा देने के लिए अधिकारियों ने मंदिर के गोस्वामियों के साथ बैठक की। डेढ़ घंटे तक चली बैठक में सुझाव और शिकायत आते रहे लेकिन नतीजा सिफर रहा। अधिकारी आगामी समय में एक बार फिर मंदिर के गोस्वामियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाएंगे। बांके बिहारी मंदिर के मोहन बाग में एसडीएम सदर अजय जैन और सीओ सदर प्रवीण मलिक ने भीड़ नियंत्रण करने के लिए मंदिर के गोस्वामी समाज से चर्चा की। डेढ़ घंटे तक चली बैठक के दौरान अधिकारियों ने 3 बिंदुओं पर चर्चा की। जिसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन,लाइव दर्शन और मंदिर परिसर में बने हॉल का प्रयोग किए जाने को लेकर बात की गई। वर्ष 2022 में बांके बिहारी मंदिर परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती के दौरान हुए हादसे के बाद अधिकारी इस बार जन्माष्टमी पर्व को लेकर खासी सतर्कता बरत रहे हैं। इसी को लेकर एसडीएम, सीओ और कोतवाली प्रभारी ने मंदिर के प्रबंधक और पुजारियों के साथ बैठक की। बैठक में कहा गया कि मंगला आरती के जगह जगह स्क्रीन लगा कर लाइव दर्शन कराए जाएं। जिस पर गोस्वामी समाज ने मामला कोर्ट में होने की बात कही। बैठक के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर भी मंथन हुआ। जिस पर गोस्वामी समाज सहमत नजर आया। लेकिन मंदिर की व्यवस्था मुंसिफ मजिस्ट्रेट के हाथों में होने के कारण निर्णय वहीं से होने की बात कही गई। इसके अलावा अधिकारियों ने मंदिर के 3 नंबर गेट के पास बने हॉल को उपयोग करने को लेकर कहा गया जिस पर गोस्वामी समाज ने अस्वीकार करते हुए दोबारा हॉल का निर्माण करने की बात कही। बैठक में एसडीएम, सीओ के अलावा कोतवाली प्रभारी विजय सिंह, उप प्रबंधक उमेश सारस्वत, दिनेश गोस्वामी, घनश्याम गोस्वामी, बालकिशन गोस्वामी, मनोज गोस्वामी, मयंक गोस्वामी, बच्चू गोस्वामी, ज्ञानेंद्र गोस्वामी, आभाष गोस्वामी समेत अनेक सेवायत मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.