हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह के दौलतपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सोमवार शाम को खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह एक सप्ताह पूर्व ही भाई के साथ अपने मायके दौलतपुर आई थी। उसकी शादी भी करीब पांच माह पूर्व हुई थी। सोनिया उर्फ सोना (21) पुत्री तेरसिंह निवासी दौलतपुर की शादी 5 माह पूर्व फतेहपुर के समीप जहान सिंह गांव में हुई थी। एक सप्ताह पूर्व ही सोना का भाई उसे मायके दौलतपुर लेकर आया था। सोमवार को मायके के लोग गांव से बाहर खेतों पर काम कर रहे थे तो युवती खाना लेकर खेत पर गई थी। उसके बाद पिता पशुओं का चारा लेकर घर आ गया। जब लौटकर दोबारा खेत पर पहुंचा तो युवती फंदे पर लटकी मिली। प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
