हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। परिवहन निगम मुख्यालय की टीम ने मथुरा से गोवर्धन जा रही रोडवेज बस में बिना टिकट यात्रा करते हुए पांच यात्री पकड़े। यात्रियों ने चेकिंग टीम को बताया कि परिचालक ने उनको किराए के पैसे लेने के बाद भी टिकट नहीं दी। परिचालक की संविदा समाप्त करने की संस्तुति सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा की गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि गत दिवस मुख्यालय से चेकिंग टीम आई थी। मथुरा से गोवर्धन जा रही बस संख्या यूपी 85 डीटी 1582 को अड़ींग बाईपास पर रोका। बस में कुल 47 सवारी थी। जब यात्रियों की टिकट चेक की तो पांच यात्री बिना टिकट पाए गए। पूछने पर यात्रियों ने किराया देने के बाद भी टिकट न देने का आरोप परिचालक रामसहाय के ऊपर लगाया। टीम ने जब परिचालक से इस संबंध में पूछा तो वह बंगले झांकने लगा। टीम में राकेश सिंह, मुकेश उपाध्याय, आलोक शर्मा आदि मौजूद रहे। एआरएम ने बताया कि चालक की संविदा समाप्त करने की संस्तुति की गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
