हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की कालोनी के एक घर में बंद कमरे में मतांतरण के लिए महिलाओं को प्रेरित करने के लिए ईसाई पाठ कराए जाने को लेकर हंगामा हो गया। आरएसएस से जुड़े धर्म जागरण समन्वय की टीम ने मौके पर पहुंचकर पाठ कराने वाली भरतपुर की महिला को पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मतांतरण से इन्कार किया है। पुलिस का कहना है कि कमरे में मौजूद महिलाएं प्रभु श्रीकृष्ण की पूजा करती हैं। मामला इस प्रकार है हाईवे थाना क्षेत्र अंतर्गत गोवर्धन रोड स्थित अमर कालोनी का है। शनिवार सुबह हरदेव सिंह के मकान के एक कमरे में ईसाई महिला द्वारा आसपास की महिलाओं का मतांतरण कराए जाने की सूचना धर्म जागरण समन्वय के महानगर संयोजक बलराम सिंह को मिली। वह अपनी टीम के विक्रम सिंह,बब्लेश गुर्जर, देवेंद्र सिंह,विनोद, धर्मेंद्र, संतोष राजोरिया के साथ 11.30 बजे मौके पर पहुंच गए। यहां देखा एक कमरे के अंदर से किवाड़ बंद थे। दरवाजा खुलवाया तो उसके अंदर करीब 20 महिलाएं थीं। एक ईसाई महिला थी, जिसके हाथ में बाइबिल थी। उन्होंने बताया, ईसाई महिला मतांतरण के लिए महिलाओं को प्रेरित कर रही थी। वह 15 दिन में एक बार यहां आकर ईसाई पाठ व प्रार्थना कराती थी।
पुलिस को फोन करने पर महिला मौका पाकर छत के रास्ते भागने लगी, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। महिला अपना नाम कभी पूजा तो कभी बेबी व सलमा बता रही थी। उसने खुद को भरतपुर का निवासी बताया। महिला को पुलिस के सिपुर्द कर दिया गया। बलराम ने बताया, इस मकान में महिला करीब डेढ़ माह से पाठ व प्रार्थना करा रही थी। उन्होंने बताया ईसाई मिशनरी से जुड़े लोग गरीब परिवार के लोगों को लालच देकर मतांतरण के लिए प्रेरित करते हैं। ये अपने ठिकाने बदलते रहते हैं। थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि बंद कमरे में मौजूद महिलाओं ने बताया कि वे प्रभु श्रीकृष्ण की पूजा करती हैं। उन्हें किसी ने बताया था कि भरतपुर की महिला द्वारा पाठ किए जाने से परेशानियां दूर होती हैं, इसीलिए उसे बुलाया था। मतांतरण जैसा कोई मामला नहीं पाया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
