हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना गोवर्धन इलाके में साधु की पोशाक पहने एक व्यक्ति ने पांच साल के बच्चे को जमीन पर पटक कर मार डाला। लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो आरोपी को पकड़ लिया। उसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। जब वह घायल हो गया तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल आरोपी को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना शनिवार शाम करीब साढ़े 6 बजे की है। राधाकुंड सामुदायिक केंद्र के पास अंकित (5) अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक साधु भेषधारी एक व्यक्ति वहां पर आया। उसने बच्चे का पैर पकड़ कर जमीन पर पटक दिया। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भागने लगा। लोगों ने दौड़कर आरोपी को पकड़ा लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसी बीच गंभीर रूप से घायल बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बच्चे की हत्या से नाराज परिजन शव लेकर सड़क पर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस से मांग किया कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। फिलहाल पुलिस उन्हें समझाने में जुटी है। परिजन अभी धरने पर बैठे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, अंकित रोज की तरह घर के बहर खेल रहा था। तभी एक अनजान शख्स वहां पर आया। उसने साधु के जैसे कपड़े पहने हुए थे। उसने बच्चे का पैर पकड़ कर उसे जमीन पर जोर से पटक दिया। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने अपना नाम ओमप्रकाश बताया है। उसने ऐसा क्यों किया। अभी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। उसने आरोपी को भीड़ के चंगुल से किसी तरह बचाया। उसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मृतक अंकित के पिता हरपाल केले का ठेला लगाते हैं। उनके 3 बेटे थे। जिसमें अंकित सबसे बड़ा था। उसकी अब मौत हो चुकी है। जिस समय वारदात हुई, उस समय हरपाल घर से करीब 500 मीटर दूर पर ठेला लगाकर केला बेच रहे थे। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गये। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी देहात त्रिगुण विषेन ने बताया कि आरोपी भिंड का रहने वाला है। पिटाई से घायल है, उसका इलाज चल रहा है। अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
