• Tue. Nov 3rd, 2026

पेड़ तोड़ने को लेकर झगड़े में महिला समेत छह घायल

Byvijay.singhal1233

Oct 29, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के शाहपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव धानौता में पेड़ तोड़ने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया। धानौता निवासी गजराज के घर के समीप एक पेड़ लगा हुआ था। आरोप है कि जिसे समीप में रहने वाले मोहन सिंह ने तोड़ दिया। इसको लेकर गजराज ने मोहन सिंह के पेड़ तोड़ने की शिकायत की तो शुक्रवार की शाम करीब छह बजे दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़ा होते देख ग्रामीणों ने हस्तक्षेप मामले को रफा-दफा करा दिया, थोड़ी देर बाद मोहन सिंह ने अपने 10-15 साथियों सहित गजराज के घर पर हमला बोल दिया। जिसमें गजराज का भाई सतवीर सिंह, वीर सिंह एवं उसकी भाभी और समेत 2 अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंच गई। उन्होंने घायलों को उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया। पुलिस को देख आरोपी भाग जाने में सफल रहे। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि इस मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। एक अन्य मामले में गांव महरौली में दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमे चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया। देर रात समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नही हो सकी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.