मेंहदी लगाने के बहाने लव जिहाद को दिया जा रहा अंजाम
मेंहदी केंद्र में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची डॉक्टर तन्वी दुआ ने कहा रोजगार भारती के द्वारा हरियाली तीज के सुअवसर पर सनातनी बहनों के लिए इस तरह का कैंप लगाकर बहुत ही अच्छा कार्य किया है।क्योंकि जब-जब हिंदुओं का त्योहार आता है तब तब विधर्मियों के द्वारा मेंहदी लगाने के बहाने से सनातनी परिवार को लव जेहाद से प्रभावित करने की कुचेष्टा की जाती है। इसलिए उनसे नहीं अपनी सनातनी बहनों से मेंहदी लगवाएं। जिससे उनकी मदद होगी और विधर्मियों की बुरी नजर से अपने धर्म को बचाया जा सकेगा। अपने आस-पास के परिवार में मां, बहनों व बेटियों को कैंप में मेंहदी लगवाने के लिए प्रेरित करे।कार्यक्रम में जिला कार्यवाह अरुण कुमार ने कहा रोजगार भारती वृंदावन द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर मेंहदी प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया । रोजगार भारती राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा चलने वाला एक कौशल विकास का कार्यक्रम है जिसके द्वारा विभिन्न प्रकार के कौशल का प्रशिक्षण तथा युवक युवतियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने हेतु कार्य किए जा रहे हैं । इसी के क्रम में देखा गया है कि हिंदू तीज त्योहारों पर एक विशेष समुदाय के लोग हिंदू बहिन बेटियों के मेंहदी लगाने का कार्य कर रहे हैं जो कि लव जिहाद का एक प्रकार है। इसी को देखते हुए ये मेंहदी प्रशिक्षण के कार्यक्रम जगह जगह प्रारंभ किए जा रहे हैं। जिनमें आकर बहनें मेंहदी लगा सकती हैं तथा प्रशिक्षण भी ले सकती हैं । यह प्रशिक्षण निशुल्क है तथा मेंहदी लगाने का न्यूनतम शुल्क रहेगा। केन्द्र की संचालिका श्रीमति प्रेमा पानू ने कहा हरियाली तीज के पावन पर्व पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रेरणा से रोजगार भारती संपूर्ण ब्रज प्रांत में अभियान चला रही है। जिसके नियमित निर्धन बालिकाओं द्वारा मेंहदी लगाकर किस प्रकार उनको स्वरोजगार की तरफ बढ़ाना एवं अन्य धर्म के लोग जो हमारे हिंदू माता बहनों को मेंहदी लगाने का काम करते हैं तो क्यों ना अपनी ही धर्म की बालिकाओं द्वारा जो कि निर्धन परिवार से है उनको यह मौका मिले और समाज में आत्मनिर्भरता का गुण आए। ऐसी एक पहल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रोजगार भारती द्वारा किया गया है। इस अवसर पर जिला कार्यवाह अरुण कुमार, जिला प्रचारक चंद्रशेखर, शिओम कुमार, नगर विस्तार कृष्ण कांत,अखिल अग्रवाल,नगर प्रचार प्रमुख विजय,वर्तिका गोयल, गिर्राज शर्मा, महिमा चौधरी, वंदना अरोड़ा ,शारदा, गुंजन ,अंजलि ,मीनाक्षी उपस्थित रहे।
