• Tue. Nov 3rd, 2026

डॉक्टर ने जिंदगी की कीमत मांगी 25 हजार, नहीं जुटा पाए कॉलोनीवासी

Byvijay.singhal1233

Oct 29, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना रिफाइनरी की कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक 22 की चौथी मंजिल पर रहने वाला राकेश 34 वर्षीय की छत से रात लगभग 10:30 बजे सड़क पर आ गिरा। घटना से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। कॉलोनी के लोग उसे गंभीर अवस्था में गोवर्धन चौराहा स्थित एक हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां चंदे से एकत्रित 12 हजार रुपये की धनराशि जब रिसेप्शन पर जमा कराई तो डॉक्टर ने पूरे 25 हजार रुपये जमा कराने के बाद ही इलाज शुरू करने को कहा। शेष रुपये जमा न कर पाने की स्थिति में उसे हॉस्पिटल मेें इलाज नहीं दिया गया। इलाज के अभाव में राकेश की मौत हो गई। उसके 3 छोटे बच्चे हैं। कॉलोनी के लोग राकेश को गोवर्धन चौराहे पर लेकर पहुचे लेकिन गोवर्धन चौराहा स्थित एक हॉस्पिटल में मानवीयता की हदें पार कर दी गईं। छत से गिरे राकेश को इलाज के लिए लाया गया पर अस्पताल के रिसेप्शन पर 25 हजार रुपये जमा न कर पाने पर उसे डॉक्टर ने इलाज नहीं दिया। उसने अस्पताल के बाहर तड़पते हुए दम तोड़ दिया। इसमें 12 हजार रुपये कॉलोनी के लोग चंदा कर चुके थे। मौत के बाद दो दिन तक रखा अस्पताल में प्राइवेट अस्पतालों में अमानवीयता यह यह पहली घटना नहीं है। 3 अक्तूबर को गोवर्धन रोड हवेली होटल के निकट अडींग निवासी बाइक सवार दुर्घटना में घायल हुआ था। इसे राष्ट्रीय राजमार्ग के एक हॉस्पिटल से रेफर कर गोवर्धन चौराहे के एक हॉस्पिटल भेजा गया। हॉस्पिटल के संचालकों ने घायल के परिजन को धोखे में रख साढे़ आठ लाख रुपये वसूले। 18 अक्तूबर की सुबह उसे मृत घोषित कर दिया। जब शव पोस्टमार्टम गृह भेजा गया तो वहां चिकित्सकों का कहना था कि मौत तो दो रोज पूर्व ही हो चुकी थी।
ऑपरेशन के वक्त बच्चे की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा
मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक अस्पताल में ऑपरेशन के वक्त बालक की मौत हो गई, े परिजन ने हंगामा काटा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। गोवर्धन निवासी 5 वर्षीय विक्रम को पिछले दिनों पेट में बीमारी के चलते राजमार्ग के अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजन का आरोप है कि जहां ऑपरेशन के वक्त बालक के पेट में कैंची रह गई। इससे शरीर में इन्फेक्शन फैल गया। शुक्रवार की सुबह अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही से बालक की मौत हुई है। पुलिस ने परिजन को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.