• Fri. Sep 11th, 2026

मथुरा पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री:देवकी नंदन महाराज के साथ की शिव आराधना; कहा-अब समय भागने का नहीं जागने का

ByVijay Singhal

Aug 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बागेश्वर महाराज के नाम से विख्यात धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री व्रन्दावन पहुंचे। प्रियाकान्त जु मंदिर पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने देवकी नंदन महाराज के साथ शिव अभिषेक कर पार्थिव शिवलिग की आरती उतारी। आयोजन के दौरान उन्होंने कहा कि जीवन की एक मात्र इच्छा यही है कि जीते जी भारत हिंदु राष्ट्र घोषित हो जाये। उन्होंने वृंदावन में काशी विश्वनाथ की तरह कॉरीडोर निर्माण को जरूरी बताया। देवकी नंदन महाराज के साथ आगरा जामा मस्जिद सीढ़ियों से केशव देव विग्रह को वापस लाने का संकल्प भी लिया। प्रियाकान्त जु मंदिर पर चल रहे सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग महोत्सव के 30वें दिन बुधवार को बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री ने पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक पूजन किया । देवकी नंदन महाराज ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनंदन किया । बागेश्वर महाराज ने अपने सिर पर शिवलिंग पिण्डी उठाकर विसर्जन के लिए अर्पित किया। ब्रज में शिव भक्ति को अदभुत बताते हुये कहा कि शिवमय होकर राम-कृष्ण को प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुये धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि अब समय भागने का नहीं जागने का है । सब एकत्रित होकर जाग जाओ और भारत को सनातन हिंदु राष्ट्र बनाओ । सभी सनातनियों को अपने सनातन चिन्ह धारण करने चाहिये । कहा कि जिस दिन मात्र 25 करोड़ सनातनी हिंदु अपने मस्तक पर तिलक लगाकर चलना शुरू कर देगें भारत हिंदु राष्ट्र की तस्वीर दिखनी शुरू हो जायेगी। आगरा जामा मस्जिद से केशव देव विग्रह को वापस लाने के लिये देवकी नंदन महाराज द्वारा किये जा रहे सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग अनुष्ठान को सार्थक बताते हुये शास्त्री ने कहा कि हदृय गदगद हो जाता है जब सत्य सनातन के लिये आवाज बुलन्द करता है। कहा कि येन केन प्रकारेण ठाकुर जी विग्रह जामा मस्जिद से बाहर निकाल कर लायेंगे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि भी शीघ्र अतिक्रमण मुक्त होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त धीरेन्द्र शास्त्री से मिलने पहुँचे। मंदिर सचिव विजय शर्मा ने बताया कि बुधवार को पार्थिव शिवलिंग महोत्सव में 6 लाख 11 हजार शिवलिंग बनाये। गुरुवार को सवा करोड़ शिवलिंग पूर्ण कर आयोजन का समापन होगा ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed