• Sat. Jul 4th, 2026

जन्मभूमि के समीपनई बस्ती में फिर चला बुलडोजर

ByVijay Singhal

Aug 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा वृंदावन रेल लाइन गेज परिवर्तन में बाधक बनी नई बस्ती में सोमवार को फिर बुलडोजर चला। यहां रेलवे के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आधा दर्जन बुलडोजर के साथ अवैध मकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी। रेलवे ने यहां पहले दिन की कार्यवाही में 60 अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किए थे। जिसके बाद खुद ही अतिक्रमण हटाने के लिए 3 दिन का समय दिया था। मथुरा वृंदावन रेल लाइन पर फाटक संख्या 3 और 4 के बीच नई बस्ती बसी हुई है। यह बस्ती श्री कृष्ण जन्मस्थान के नजदीक है और यहां बड़ी संख्या में समुदाय विशेष के लोग रहते हैं। उत्तर मध्य रेलवे की यहां से मथुरा से वृंदावन के बीच मीटर गेज रेल ट्रैक था, जिसे बदलकर अब ब्रॉड गेज किया जा रहा है। 600 मीटर के इस दायरे में करीब रेलवे ने डेढ़ सौ अवैध अतिक्रमण चिन्हित किए थे। बुधवार को रेलवे के अधिकारी आधा दर्जन JCB मशीन और 500 से ज्यादा पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और अवैध अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया था। बुधवार शाम 5 बजे तक हुई कार्यवाही में यहां 60 अवैध अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए थे। जिसके बाद रेलवे के अधिकारी 3 दिन का समय देकर चले गए। 3 दिन का समय निकल जाने के बाद रेलवे अधिकारियों ने सोमवार को फिर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। रेलवे से मिले 3 दिन के समय के दौरान बस्ती में रहने वाले अधिकांश लोग स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटाने लग गए। जबकि कुछ लोगों ने कोर्ट की शरण ली। खुद ही अतिक्रमण हटा रहे लोगों का कहना था कि अगर JCB से अतिक्रमण हटाया तो ज्यादा नुकसान होगा इससे बेहतर है कि खुद ही हटा लें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.