• Mon. Nov 2nd, 2026

व्रन्दावन में बीएलओ के फोन नंबर गलत, सूची दूसरे वार्ड की पकड़ा दी

Byvijay.singhal1233

Oct 29, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नगर निकाय चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा नामावली का निरीक्षण, दावा, आपत्ति व उनका निस्तारण आदि की तिथियां तय कर दी हैं पर जिले में कार्य में गति नहीं आ रहीं है। जिला चुनाव कार्यालय द्वारा जारी सूची में अधिकतर बूथ लेबिल अधिकारियों के मोबाइल नंबर गलत हैं। जनता परेशान है और भटक रही है। स्थानीय निवासी सुधीर शुक्ला ने राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार को पत्र लिखा है। बताया कि बीएलओ को 23 अक्तूबर को सूची देकर 30 तक मांगी गई है इस बीच दिवाली का 5 दिन का अवकाश है। पर्यवेक्षक व बीएलओ को फोन कर संपर्क किया पर प्रतिक्रिया नहीं मिली। लोग वोट बढ़वाने के लिए बीएलओ से संपर्क कर पा रहे हैं और न वे क्षेत्र के मदाताओं से। 18 अक्तूबर को निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदान स्थल, बीएलओ, सुपरवाइजर व सेक्टर ऑफिसर की सूची जारी की थी। सूची में दी गई सूचनाएं गलत हैं। कुछ बीएलओ के नंबर नहीं लग रहे तो कुछ दूसरे क्षेत्र के हैं। बीएलओ को भी गलत सूची दी गई हैं। बीएलओ की डॺूटी किसी वार्ड में हैं और उसे सूची दूसरे वार्ड की पकड़ा दी गई है।

वार्ड 21 चैतन्य विहार के मतदेय स्थल 17 की बीएलओ हेमा शुक्ला का फोन नंबर गलत दिया गया है। इसी वार्ड की मतदेय स्थल 19 की बीएलओ राजकुमारी द्विवेदी की डॺूटी गोपाल गढ़ पर है लेकिन उन्हें सूची वार्ड 13 के गांव रामताल की दी गई है। वार्ड 21 चैतन्य विहार के मतदेय स्थल 21 की बीएलओ प्रीती भटनागर चैतन्य विहार कॉलोनी की बीएलओ हैं, उन्हें तेहरा की मतदाता सूची दी गई है। सुधीर शुक्ला ने जिलाधिकारी को भी भेजे शिकायती पत्र में कहा कि चैतन्य विहार निवासियों को अभी तक यह नही पता कि उनका बीएलओ कौन है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.