हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की आगामी योजनाओं पर मंथन के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत वृंदावन में तीन दिवसीय प्रवास करेंगे। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की पूर्वी और पश्चिम क्षेत्र के प्रचारकों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रांतीय प्रचारकों के साथ ही ब्रज क्षेत्र के प्रचारक भी रहेंगे। संघ प्रमुख के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। लोकसभा चुनाव से पहले वृंदावन के केशवधाम में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में क्षेत्र की बैठक खुद संघ प्रमुख लेंगे। इसके लिए वह 22 अगस्त को वृंदावन आ जाएंगे। केशवधाम के प्रमुख ललित जी ने बताया कि पूर्वी और पश्चिम क्षेत्र की वह बैठक करेंगे। इसमें संघ की आगामी योजनाओं पर मंथन होगा। 22 अगस्त की सुबह मोहन भागवत यहां आएंगे। दोनों क्षेत्रों के प्रचारकों के साथ ही दोनों क्षेत्रों की कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी रहेंगे। बैठक में करीब 50 लोग मौजूद रहेंगे।
