हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन स्थित प्रसिद्ध मानसी गंगा मुकुट मुखारबिंद मंदिर में श्रद्धालु और निजी सुरक्षा कर्मी आपस में भिड़ गए। सफाई कार्य के दौरान श्रद्धालु जबरन मंदिर में प्रवेश कर रहे थे। मंदिर की सुरक्षा में तैनात निजी सुरक्षा कर्मियों ने जब उनको रोका तो वह झगड़े पर आमादा हो गए। मारपीट में मंदिर सिक्योरिटी में तैनात दो कर्मी घायल हो गए। गोवर्धन के मानसी गंगा मंदिर में अभिषेक के बाद सफाई कार्य चल रहा था। इसी दौरान कुछ श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश करने लगे। मंदिर की सुरक्षा में तैनात निजी सुरक्षा एजेंसी के सुरक्षा कर्मियों ने उनको रोका। रोके जाने से श्रद्धालु आक्रोशित हो गए और झगड़े पर आमादा हो गए। मानसी गंगा मुकुट मुखारबिंद मंदिर पर पहुंचे हरियाणा के श्रद्धालुओं ने सुरक्षा कर्मियों से झगड़ा करने वाले श्रद्धालु हरियाणा से आए थे। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से डंडे और लात घूसें चलने लगे। इससे मंदिर में अफरा तफरी मच गई। सेवायतों ने बमुश्किल एक दूसरे पक्ष को अलग किया। मारपीट में दो सिक्योरिटी गार्ड घायल हुए हैं। मंदिर में सुरक्षा कर्मी और श्रद्धालुओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में महिला,पुरुष श्रद्धालु सुरक्षा कर्मियों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं,जबकि सुरक्षा कर्मी लाठी डंडों से श्रद्धालुओं को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। इस मारपीट में मंदिर सिक्योरिटी के दो गार्ड घायल हुए है। मारपीट के वीडियो वायरल का संज्ञान लेकर इलाका पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एस डी एम दीपिका मेहर ने बताया मंदिर में श्रद्धालु और सिक्योरिटी गार्ड के बीच मारपीट का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
