• Sat. Jul 4th, 2026

ठाकुर गोकुलानंद मन्दिर में श्रीपुरुषोत्तम मनोरथ महोत्सव की धूम

ByVijay Singhal

Aug 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन नगर के प्राचीन सप्त देवालयों में से एक ठाकुर श्रीगोकुलानंद मन्दिर में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में सप्त दिवसीय श्रीपुरुषोत्तम मनोरथ महोत्सव के अंतर्गत श्रीपुरुषोत्तम सती आराधन श्रृंखला का आयोजन अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम के साथ किया जा रहा है।जो कि 16 अगस्त पर्यंत चलेगा।इस महोत्सव के अंतर्गत ठाकुर श्रीविजय गोविन्द लाल महाराज के उत्सव से सम्बन्धित विशेष झांकी के झांकी व श्रृंगार दर्शन, भोग एवं समाज गायन आदि के कार्यक्रम विश्वविख्यात ठाकुर श्रीराधारमण मन्दिर के सेवायत वैष्णवाचार्य श्रीवत्स गोस्वामी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किए जा रहे हैं।अभी तक नंदोत्सव, राई राजा उत्सव व महारास के विशेष उत्सव सम्पन्न हो चुके हैं।इसी क्रम में सभी भक्तों-श्रृद्धालुओं ने श्रीकृष्ण के कोतवाल व श्रीराधा रानी के राजा स्वरूप में दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। महोत्सव में 13 अगस्त को गोवर्धन-अन्नकूट उत्सव,14 अगस्त को झूलन उत्सव, 15 अगस्त को होली उत्सव व 16 अगस्त को दीपावली उत्सव आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर श्रीमती संध्या गोस्वामी, सुवर्ण गोस्वामी,अभिनव गोस्वामी, आस्था गोस्वामी,जुगल किशोर शर्मा, भरत शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, डॉ. राधाकांत शर्मा, योगेश अग्रवाल, उदयन शर्मा, नीरजा शर्मा, सुरेशचंद्र अग्रवाल आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.