• Sat. Jul 4th, 2026

मथुरा। टीकाकरण में फिसड्डी रहा स्वास्थ्य विभाग

ByVijay Singhal

Aug 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर जिला चिकित्सा महकमा गंभीर नहीं है। टीकाकरण में फिसड्डी रहने पर शासन ने नाराजगी जताते हुए सीएमओ से स्पष्टीकरण मांगा है। 0-5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई प्रकार के टीके लगाए जाते हैं। इनमें बीसीजी, तपेदिक (टीबी) के लिए, हेपेटाइटिस बी टीका, ओपीवी (पोलियो की ओरल ड्रॉप्स) और आईपीवी (पोलियो का इंजेक्शन), डीटीपी टीका- डिप्थीरिया, टेटनस के लिए, हीमोफिलस इन्फ्लुएंजा बी टीका, रोटावायरस, एमएमआर टीका- खसरा (मीजल्स), मम्प्स (कंठमाला का रोग), रुबेला (जर्मन खसरा) के लिए, हेपेटाइटिस ए आदि शामिल हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि इन टीकों को लगाने में जिला स्वास्थ्य विभाग लापरवाही बरत रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक शिशु को तमाम बीमारियां से सुरक्षा प्रदान करने के लिए टीकाकरण जरूरी है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. अजयकुमार वर्मा ने बताया कि टीकाकरण में कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है। बच्चों को समय पर टीके लगवाए जा रहे हैं। असल में टीके लगाने के बाद उसकी जानकारी ई कवच पोर्टल पर आशाओं और एएनएम को भरनी होती है। इस डाटा को फीड करने में ही लापरवाही हुई है। डाटा फीड करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.