हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ठाकुर ने भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयासों में सुधार लाने के लिए लगातार अनेक उपाय कर रहा है। भीड़ के दबाव में श्रद्धालुओं के चुटैल होने की घटनाओं से छुटकारा दिलाने व सहूलियत देने के लिए प्रवेश द्वारों से सीड़ियां हटाकर रैंप लगावाई गई हैं। ताकि श्रद्धालु रैंप से गुजरते हुए मंदिर के अंदर पहुंच सकें और सहूलियत के साथ आराध्य के दर्शन कर सकें। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में लगातार बढ़ रही भीड़ मंदिर प्रबंधन ही नहीं प्रशासन और शासन का भी सिरदर्द बढ़ा रही है। पिछले करीब एक साल से लगातार व्यवस्थाएं बदलकर श्रद्धालुओं की सहूलियत के प्रयास किए गए। लेकिन, सफलता नहीं मिली। पिछले दिनों मंडलायुक्त ने कमान खुद अपने हाथ ली और अधिनस्थों से पुख्ता योजना बनाकर श्रद्धालुओं की सहूलियत बढ़ाने के निर्देश दिए थे। मंडलायुक्त के निर्देश के बाद प्रशासन अपने स्तर पर योजना तैयार कर रहा है। वहीं मंदिर प्रबंधन भी व्यवस्थाओं के सुधार में जुट गया है। मंदिर प्रांगण में पहुंचने के लिए प्रवेश द्वार पर अब तक लकड़ी की सीढ़ियों से होकर श्रद्धालुओं को गुजरना पड़ता था। इससे भीड़ के दौरान श्रद्धालुओं का कई बार संतुलन भी बिगड़ जाता था। ऐसे में मंदिर प्रबंधन ने बुधवार को प्रवेशद्वार संख्या 2 से मंदिर में उतरने के लिए सीढ़ियां हटाकर लकड़ी की रैंप लगवा दी है, ताकि श्रद्धालु सहूलियत के साथ मंदिर में प्रवेश कर सकें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
