• Sat. Jul 4th, 2026

किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी पहुंचीं मथुरा:शाही ईदगाह के सर्वे की मांग की, बोलीं-नहीं हुआ तो रौद्र तांडव करूंगी

ByVijay Singhal

Aug 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निर्मोही अखाड़े की किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी मथुरा पहुंचीं। यहां उन्होंने श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर भगवान कृष्ण के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। दर्शन करने के बाद मीडिया से रुबरू होते हुए महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने शाही ईदगाह को सील करने के साथ जल्द सर्वे कराने की मांग की। हिमांगी ने कहा कि अगर सर्वे नहीं हुआ तो रौद्र तांडव करेंगी।
हिमांगी सखी ने श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंच कर दर्शन किए। श्री कृष्ण जन्मस्थान पर गर्भ गृह और भागवत भवन में दर्शन किए। मंदिर के पदाधिकारियों ने उनको प्रसाद और भगवान का अंग वस्त्र भेंट किया। करीब आधा घंटे तक दर्शन करने के बाद वह गोविंद नगर गेट से बाहर आईं। श्री कृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन करने के बाद बाहर आईं हिमांगी सखी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह आज दर्शन करने आईं हैं। अब अगली बार तभी श्री कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करेंगी जब शाही ईदगाह को सील कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लोग वहां छिपे मंदिर के अवशेषों को नष्ट कर सकते हैं। इसीलिए वह सरकार से हाई कोर्ट से मांग करती हैं कि ईदगाह को सील कर दिया जाए। हिमांगी सखी ने कहा कि वह मांग करती हैं कि जिस तरह ज्ञानवापी में सर्वे किया जा रहा है, उसी तरह शाही ईदगाह का सर्वे हो। शाही ईदगाह का ASI सर्वे करें। जिससे वहां छिपे प्रमाण बाहर आ सकें। हिमांगी सखी ने कहा कि औरंगजेब ने जो पौराणिक मंदिर तोड़कर बनाए हैं ईदगाह उसके अंदर सर्वे होना चाहिए। अगर सर्वे नहीं हुआ तो उन्होंने कहा कि वह रौद्र तांडव करेंगी। हिमांगी सखी ने कहा कि उन्होंने काशी में सर्वे की मांग की थी, वहां सर्वे हो रहा है। मूल काशी में विश्वेश्वर महादेव मंदिर में कई अवशेष मिले हैं, जिसे खंडित करने की कोशिश की गई। इसी तरह ईदगाह मस्जिद के अंदर भी खंडित करने की पूरी कोशिश की जाएगी। भगवान श्री कृष्ण की मूल जन्मभूमि ईदगाह मस्जिद के अंदर है। अगर सर्वे नहीं हुआ तो वह अपने प्राण न्यौछावर कर देंगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.